महंगा हो सकता है होम और कार लोन, प्राइवेट बैंको ने बढ़ाया MCLR

आने वाले दिनों में होम लोन और कार लोन लेना महंगा हो सकता है। दरअसल, बैंक रेट बढ़ने का असर ब्याज के बढ़ने के रूप में लोगों की जेब थोड़ी ज्यादा ढ़ीली कराएगा। एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक और यस बैंक जैसे प्राइवेट सेक्टर के बैंकों ने जनवरी से अपना बेंचमार्क मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) दोगुना बढ़ाकर 5 से 10 बेसिस पॉइंट कर दिया है।

बैंकों ने अप्रैल 2016 में नए MCLR सिस्टम को अपनाने के बाद पहली बार रेट बढ़ाया है। लिहाजा, MCLR से लिंक्ड सभी लोन के लिए रेट अब बढ़ जाएंगे। बैंकों के पास MCLR के तहत सात विभिन्न अवधियां- ओवरनाइट, एक महीना, तीन महीने, छह महीने, एक वर्ष, दो वर्ष और तीन वर्ष हैं। RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी ने 6 दिसंबर को पॉलिसी रेट 6 पर्सेंट पर बरकरार रखने का फैसला किया था।
बड़ी खुशखबरी: जन धन खाता खुलवाने वालो जिसका इन्तजार था, मिल रहा यह बड़ा फ़ायदा
इससे पहले महंगाई दर बढ़कर सात महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। इसके साथ ही सरकार की उधारी को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने के कारण गवर्नमेंट बॉन्ड की यील्ड में तेजी आई थी। इस महीने की शुरुआत में 10 वर्ष के बेंचमार्क बॉन्ड की यील्ड 7.38 पर्सेंट के साथ 18 महीने के उच्च स्तर पर चली गई थी। यस बैंक और इंडसइंड बैंक ने भी जनवरी से सभी अवधियों के लिए MCLR रेट 10 बेसिस पॉइंट तक बढ़ाने की घोषणा की है। दोनों बैंकों का कहना है कि यह इस बात का संकेत है कि शॉर्ट टर्म में इंट्रेस्ट रेट का मूवमेंट कैसा रहेगा।





