होली का मजा दोगुना कर देंगी स्वादिष्ट बेसन की कचौड़ियां

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

2 कप मैदा
1 कप बेसन
1/2 छोटा चम्मच सौंफ
1/2 छोटा चम्मच जीरा
एक चुटकी हल्दी
1/4 छोटा चम्मच कुट्टी लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच अचार का मसाला
स्वादानुसार नमक
1 बड़ा चम्मच घी
तलने के लिए तेल

विधि :

सबसे पहले एक बर्तन में आटा निकालकर इसमें अजवायन, नमक, कलौंजी और घी डालकर नरम आटा गूंथ लें और अलग रख दें।
फिर स्टफिंग बनाने के लिए एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
अब इसमें हींग, जीरा, सौंफ डालें। इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकेंड तक भून लें।
फिर इसमें एक कप बेसन डालकर 2 मिनट तक भून लें।
इसके बाद अब इसमें कटी हुई लाल मिर्च, धनिया पाउडर और अचार मसाला डालकर अच्छे से मिलाते हुए पकाएं।
2 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। हरा धनिया डालकर मिलाएं और गैस पर तेल गर्म होने के लिए रखें।
अब आटे की लोइयां बनाकर थोड़ा सा बेल लें और तैयार बेसन की स्टफिंग की लोई बनाकर बीच में रख दें। चारों तरफ से बंद कर इसके पूरी के आकार में बेल लें।
तेल अच्छे से गर्म होने के बाद इसे धीमी मध्यम आंच पर रखें।
गर्म तेल में कचौरी को गोल्डन क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।
तैयार कचौरी को आलू की सब्जी या चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

Back to top button