Hisense Intelli Cool Pro AC भारत में लॉन्च

Hisense ने भारत में रूम एयर कंडीशनर की नई रेंज लॉन्च की है। कंपनी ने एसी की इस सीरीज को Intelli Cool Pro नाम के साथ इंडियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया है। कंपनी का कहना है कि उसके लेटेस्ट एसी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, स्मार्ट कनेक्टिविटी और एयर फिल्टरेशन जैसे फीचर्स के साथ लाए गए हैं।
Hisense Intelli Cool Pro AC की खूबियां
Hisense के Intelli Cool Pro सीरीज एसी में QSD Rapid Inverter Technology दी गई है। यह कंप्रेसर को तुरंत कूलिंग शुरू करने में मदद करता है। यह सिस्टम पावर फ्लैक्चुएशन को मैनेज करने के साथ-साथ टेंप्रेचर मेनटेन करने में हेल्प करता है।
यह एसी AI Smart Mode के साथ आता है, जो यूजर्स की सेटिंग के मुताबिक रूम में कूलिंग को एडजेस्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर कम एनर्जी में बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफर करता है। इसके साथ ही एसी में चार फिल्टर मिलते हैं, जो इंडोर एयर क्वालिटी को इंप्रूम करते हैं। इसके साथ ही इसमें सेल्फ-क्लीनिंग फंशन भी दिया है, जिससे यह मॉश्चर को क्लीन करता है।
Intelli Cool Pro सीरीज Wi-Fi कनेक्टिविटी सपोर्ट करती है। यूजर्स अपने फोन से एसी को कंट्रोल कर सकते हैं। Hisense का कहना है कि इन नए मॉडल में कूलिंग के लिए R32 गैस का यूज होता है। कमरे में बेहतर एयर फ्लो के लिए 3D Cool Air Flow और 4-Way Auto Swing सिस्टम दिया गया है।
Hisense Intelli Cool Pro AC की कीमत
Hisense की लेटेस्ट Intelli Cool Pro सीरीज फिलहाल 1.5 टन वेरिएंट में 3-Star एनर्जी रेटिंग के साथ आती है। इसे Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है। इस एसी को 28,990 रुपये की शुरुआती कीमत में 5 साल की कंप्रहेंसिव वारंटी के साथ लॉन्च किया गया है।





