Hisense का गेमिंग सेंट्रिक QLED TV जल्द होगा लॉन्च

Hisense अगले हफ्ते भारत में गेमिंग सेंट्रिक Hisense E7Q Pro QLED TV लॉन्च करने की योजना बना रहा है। यह टीवी 144Hz रिफ्रेश रेट AMD FreeSync प्रीमियम टेक्नोलॉजी और गेम बार इंटरफेस से लैस होगा। 55 इंच से 100 इंच के साइज में उपलब्ध इस QLED TV में क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी डॉल्बी विजन एटमॉस और AI आधारित फीचर्स भी मिलेंगे।

Hisense भारत में गेमिंग सेंट्रिक फीचर वाला QLED TV लॉन्च करेगा। कंपनी अगले हफ्ते Hisense E7Q Pro QLED TV लॉन्च करने की प्लानिंग में है। अपकमिंग QLED TV को 144Hz रिफ्रेश रेट, AMD FreeSync प्रीमियम टेक्नोलॉजी और गेम बार इंटरफेस के साथ लाया जाएगा। Hisense का यह टीवी 55 इंच से 100 इंच के अलग-अलग साइज में बिक्री के लिए आएगा।

Hisense E7Q Pro QLED TV लॉन्च डिटेल्स
Hisense E7Q को भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किया जाना है। QLED TV को भारत में Amazon की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। यह फोन तीन साइज – 55-इंच, 65-इंच, और 100-इंच में लॉन्च किया जाएगा। इस टीवी का पैनल क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी का है, जिसका कॉन्ट्रास्ट रेशियो 3800:1 होगा।

Hisense E7Q QLED TV के बारे में बताया जा रहा है कि इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसमें गेम मोड प्रो इनेबल होने पर यह वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) सपोर्ट करेगा। इसमें फ्लिकर फ्री विजुअल के लिए AMD FreeSync प्रीमियम सर्टिफिकेशन दिया गया है। इसके साथ ही फिल्ममेकर मोड भी मिलेगा।

20W का मिलेगा स्पीकर
इस अपकमिंग टीवी में Dolby Vision Atmos और Dolby Atmos ऑडियो विजुअल इन्हांसमेंट टेक्नोलॉजी मिलेगी। यह टीवी DTS:X ऑडियो सपोर्ट वाला 20W का स्पीकर मिलेगा। QLED TV में एआई आधारित फीचर भी मिलते हैं। यह टीवी AI 4K Upscaler के साथ आएगा, जो लो-रेजोल्यूशन वाले कंटेंट को हाई-रेज में कन्वर्ट करता है। इसके साथ ही AI Picture फीचर ऑटोमेटिक कंट्रास्ट, कलर और क्लियरिटी कंट्रोल करता है। AI Light सेंसर ब्राइटनेस लेवल एडजस्ट करता है।

अपकमिंग Hisense E7Q QLED TV में वॉयस कंट्रोल रिमोड, बिल्ट-इन Alexa, और AirPlay शेयरिंग सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस टीवी में HDMI 2.1 पोर्ट, USB 2.0 पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, AV इनपुट पोर्ट, RF पोर्ट, डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.0 का सपोर्ट मिलेगा।

Back to top button