पाक में हिंदू लड़की को अगवा कर किया निकाह

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बर्बरता और अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हिंदुओं और सिखों का जबरन धर्मांतरण कराने के आरोपों के बीच पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन और फिर शादी के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। थार गांव में हुई इस वारदात को लेकर पिता ने हर जगह मदद के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। उसने पुलिस के पास भी शिकायत दर्ज कराई।Hindu girl in Pak

जानकारी के अनुसार, तीन सशस्त्र व्यक्ति थार गांव में उनके घर में घुसे और परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने 14 वर्षीय लड़की को अगवा कर लिया। लड़की के पिता हीरो मेघवार ने कहा कि उन्होंने इलाके के कुछ प्रभावशाली लोगों से संपर्क किया लेकिन उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी का धर्मांतरण हो गया है और उसका नसीर लुन्जो नामक व्यक्ति से निकाह हो गया है तथा अब कुछ खास नहीं किया जा सकता।

मिस्र के अल अजहर विवि में भारत आईटी केंद्र करेगा स्थापित

पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि स्थानीय पुलिस ने हमारी बेटी का पता लगाने में कोई रुचि नहीं दिखाई। इसके साथ ही परिवार के लोगों ने मांग की है कि लड़की का पता लगाया जाए और अगर उसका धर्मांतरण हुआ है तो उसे कोर्ट में पेश किया जाए। थार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अमीर सौद मागसी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और तीन संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। 

Back to top button