आज हो सकती है हिमाचल के नए सीएम की घोषणा, ये होंगे यहाँ के सीएम
शिमला। हिमाचल प्रदेश के बीजेपी विधायकों की बैठक से एक दिन पहले चुनावों में पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे प्रेम कुमार धूमल ने खुद को राज्य के मुख्यमंत्री के पद की दौड़ से बाहर बताया है. धूमल के विधानसभा चुनाव हार जाने के बाद पार्टी विधायक रविवार को एक बैठक में नए नेता का चुनाव करेंगे. पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा सूबे में मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं.
बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे प्रेम कुमार धूमल के चुनावों में हार जाने के बाद पार्टी के सामने नेतृत्व का संकट खड़ा हुआ. कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने सुजानपुर सीट से धूमल को चुनाव में शिकस्त दी थी. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि निर्वाचित विधायकों की बैठक रविवार को होगी. इस दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक उन्हें संबोधित भी करेंगे.





