हिमाचल प्रदेश: रोहतांग व कुंजुम दर्रा में हुई ताजा बर्फबारी, तापमान गिरा

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने 7 और 8 नवंबर को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।
लाहौल की चंद्राघाटी के कोकसर में शुक्रवार रात को ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा रोहतांग दर्रा के साथ कुंजुम दर्रा की वादियां भी बर्फ से सफेद हो गई हैं। जिससे घाटी का तापमान सुबह-शाम गिर गया और पानी भी जमने लगा है। वहीं घाटी के कारोबारियों को पर्यटन में पंख लगने के लिए बर्फबारी का इंतजार है।
उधर, मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी है। शनिवार को मनाली की तरफ से दारचा से करीब 40 से अधिक वाहनों को लेह के लिए छोड़ा गया है। रोहतांग दर्रा में बर्फबारी होने से चंद्राघाटी में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।
हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने 7 और 8 नवंबर को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। 7 नवंबर को प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी, जबकि 8 नंवबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी हो सकती है। मौसम के रुख में बदलाव आने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।