बड़ीखबर: सड़क हादसे का शिकार हुआ पंजाबी सिंगर…

चंडीगढ़ : पंजाब के मशहूर पंजाबी सिंगर के साथ सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पंजाबी सिंगर व एक्टर सिप्पी गिल की गाड़ी कनाडा में एक्सीडैंट हो गया है, जिसमें कि सिप्पी गिल बाल बाल बच गए है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में उनकी गाड़ी पलट गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिप्पी ने यह वीडियो खुद शेयर किया है। सिप्पी ने कहा- हम सभी नेचर का मजा लूटने के लिए अपने दोस्तों के साथ ब्रिटिश कोलंबिया कनाडा गए थे। इसी बीच मेरे दोस्तों ने मेरे साथ रूम में रुकने का फैसला लिया।

सिंगर ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैं अकेले ही ऑफ-रोडिंग करने निकल पड़ा। जब रूबिकॉन कार से जा रहा था तो गाड़ी पलट गई। मुझे मामूली चोटें आई है। पर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। अच्छी बात ये है कि सिप्पी को चोटें कम लगी हैं. वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि सिप्पी गिल अपने पंजाबी सॉन्ग के लिए जाने जाते हैं। यह इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं।

Back to top button