तेज रफ्तार कार चालक पुलिसकर्मी ने पीसीआर कर्मचारियों को मारी टक्कर, 1 की मौत

लुधियाना: थाना सलेम टाबरी के अधीन आते सलेम टाबरी बाजार में सर्विस लाइन पर बीती रात करीब 12:00 एक तेज रफ्तार कार चालक पुलिस कर्मचारी ने पी.सी.आर. मोटरसाइकिल पर सवार दो कर्मचारियों को टक्कर मार दी गई। इस कारण पी.सी.आर. कर्मचारी थानेदार सतनाम सिंह व हवलदार अर्शदीप सिंह गंभीर रूप में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जयदीप जाखड़ ने बताया कि हादसे में गंभीर घायल हुए अर्शदीप सिंह हवलदार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त कार चालक भी लुधियाना के एक पुलिस थाने में ड्यूटी पर तैनात है।

Back to top button