उच्च हिमालय में बर्फबारी, पूरा उत्तराखंड शीतलहर की चपेट में

देहरादून: समूचा उत्तराखंड शीतलहर की चपेट में हैं। शनिवार को चटख धूप के बावजूद बर्फीली हवा लोगों को बेचैन किए रही है। हालांकि उच्च हिमालय में बर्फबारी का दौर जारी रहा। दोपहर बाद केदारनाथ में हिमपात शुरू हो गया और बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बादल छाए हुए हैं। यहां भी हिमपात के आसार बन रहे हैं।उच्च हिमालय में बर्फबारी, पूरा उत्तराखंड शीतलहर की चपेट में

दूसरी ओर, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण आवाजाही पर असर पड़ा। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 48 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर बरकरार रहने के आसार हैं। पहाड़ी इलाकों में आंशिक रूप से बादलों की मौजूदगी रही, लेकिन ज्यादातर इलाकों में चटख धूप खिली रही। पिछले दिनों हुए हिमपात के बाद प्रदेश में ठिुठरन बनी हुई है।

शनिवार को नैनीताल जिले को मुक्तेश्वर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा, जबकि मसूरी में यह एक डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। देहरादून में भी न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम रहा। देहरादून में न्यूनतम तापमान 6.5 और अधिकतम 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Back to top button