हरियाणा में बढ़ी ठंड: अंबाला में जमकर गिरे ओले

अंबाला में आज सुबह जमकर ओले गिरे। कुछ देर में ही धरती सफेद हो गई। यहां सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से तेज हवा के साथ पहले बूंदाबांदी हुई उसके बाद ओले गिरे। ओलावृष्टि से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है।

बता दें कि मौसम विभाग ने 2 फरवरी को भी ओरेंज अलर्ट जारी करते हुए अंबाला में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 3 फरवरी को धुंध पड़ने के आसार हैं तो 4 फरवरी को फिर बारिश होगी। हालांकि 5 फरवरी से मौसम साफ होने की संभावना है।

ठंड से राहत की उम्मीद
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं जिलेभर में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के बाद लगभग 2 महीने से कड़ाके की सर्दी का सितम झेल रहे आमजन को ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

Back to top button