बजाज पल्सर को टक्कर देने के लिए Hero ला रही प्रीमियम बाइक Xtreme 200 NXT

भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प आखिरकार देश में अपनी Xtreme 200 NXT बाइक लॉन्च करने जा रही है। बाइक की लॉन्चिंग 30 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाले एक इवेंट में की जाएगी।
कंपनी ने एक टीजर वीडियो के जरिए लॉन्चिंग की अटकलों को और पुख्ता कर दिया है। इस बाइक के कॉन्सेप्ट मॉडल को ऑटो एक्सपो 2016 में पहली बार पेश किया गया था।





