यहां ATM से पैसे की जगह निकलता है सोना, जानें इस देश के बारे में कुछ खास बातें

नई दिल्ली : अगर आप भारत के आसपास कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो दुबई भी बहुत अच्छा विकल्प है। दुबई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सात अमीरातों में से एक है। यह फारस की खाड़ी के दक्षिण में अरब प्रायद्वीप पर स्थित है।

दुबई यहां के सख्त कानून के लिए भी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। सख्त कानून की वजह से यहां क्राइम बहुत कम होते हैं। इस कारण ये जगह पर्यटकों के लिए सबसे सुरक्षित है। अगर आप भी दुबई घूमने जाना चाहते हैं तो यहां जानिए ये खास बातें…

दुबई में शादी से पहले महिला-पुरुष का संबंध बनाना या खुलेआम ‘किस’ करना अवैध है। अगर आप ऐसा करते हुए पकडे जाते हैं जो आपको सजा हो सकती है। वहीँ, बंद दरवाजे के पीछे आप क्या करते हो इससे सरकार को कोई मतलब नहीं।

दुनियाभर में परफेक्ट एड्रेस सिस्टम है, जिसकी मदद से लोग किसी भी जगह पर आसानी से पहुँच सकते हैं, लेकिन दुबई में ऐसा कोई सिस्टम नहीं है। इसलिए अगर आपको किसी जगह जाना हो तो पूरा एड्रेस साथ लेकर ही निकलें।

दुबई में अधिकतर भारतीय रहते हैं, इसका कारण यह भी हो सकता है कि वहां की सर्कार को किसी भी तरह का कोई टैक्स नहीं देना पड़ता। वहीँ, भारत ने टैक्स देना बहुत जरुरी है।

दुबई में तेजी से बड़ी-बड़ी इमारतों का निर्माण हो रहा है, इसलिए माना जाता है कि दुनियाभर की 20 फीसदी क्रेन सिर्फ दुबई में ही हैं।

क्या आप जानते हैं कि दुबई में एक सोने की चैन ऐसी भी है, जिसकी लम्बाई 5 किलोमीटर है। ये दुनिया की सबसे लंबी चैन है।

भारत में तो शराब पीना आम बात है, लेकिन दुबई में शराब पीने के लिए लाइसेंस की जरुरत होती है। यहाँ घर में शराब रखने के लिए लाइसेंस की जरुरत होती है।

दुबई में कमाई का मुख्य स्रोत तेल की खानें हैं, इसके अलावा रियल स्टेट और टूरिज्म से भी अच्छी कमाई होती है।

अधिकतर लोग कुत्ते, बिल्ली जैसे जानवर पलते हैं, लेकिन दुबई में कुछ लोग शेर, चीता जैसे जंगली जानवर पालने का शौक रखते हैं।

 

Back to top button