यहाँ हैं दुनिया की सबसे खतरनाक जेल, जहां क्रिमिनल्स को दी जाती है ऐसी सजा जिसे देख कांपती है रूह

दुनियाभर में यूं तो कई ऐसी जेल हैं, जो कैदियों को सुधारने के लिए पहचानी जाती हैं, लेकिन कुछ जेलें ऐसी भी हैं, जहां जाने से अपराधियों की रूह कांप जाती है। इनकी पहचान ही बर्बरता और क्रूरता है। गंभीर खतरा बन चुके CRIMINALS को यहां भेजा जाता है
जहां उन्हें अलग-अलग तरीके से यातनाएं दी जाती हैं। कई बार कैदियों की मौत भी हो जाती है। पढ़िए दुनिया की 10 सबसे हिंसक जेल और वहां के कैदियों की कहानी…
1. कैरानडिरु पेनिटेंटियरी, ब्राजील
– दुनिया की सबसे वॉयलेंट एंड डेडली जेल मानी जाती है। 1992 में यह तब चर्चा में आई थी, जब यहां हुई एक हिंसक घटना में 102 कैदियों की मौत हो गई थी। तब से यह जेल और खतरनाक बन गई, जब यहां एक-दो नहीं बल्कि 5 एचआईवी पॉजिटिव कैदी मिले।
2. टैडमोरे मिलिट्री प्रिजन, पालमीरा, सीरिया
इस जेल में पहले तो कोई क्रिमिनल्स जाना नहीं चाहता, अगर गया तो उसके लिए दिन गुजारना मुश्किल हो जाता है। 1980 में सीरिया के राष्ट्रपति हाफिज-अल-असद पर मुस्लिम ब्रदरहुड ने अटैक किया, तो राष्ट्रपति ने इस हमले का सामना करने के लिए टैडमोर के कैदियों को छोड़ने के आदेश दिए। जेल को 2001 में बंद कर दिया गया, लेकिन 2011 में इसे रिओपन किया गया।
3. ला सबानेता जेल, वेनेजुएला
यह जेल बेहद हिंसक और खतरनाक क्रिमिनल्स के लिए पहचानी जाती है। इस जेल में यूं तो 15 हजार कैदी आराम से रह सकते हैं, लेकिन फिलहाल 25 हजार कैदी रहते हैं। इसकी वजह से कई बार कैदियों के बीच आपस में हिंसक झड़प भी होती है। एक बार आपसी झगड़े में 108 कैदियों की मौत हो गयी थी। बता दें कि यहां 150 कैदियों पर 1 गार्ड रखा जाता है।
4. दियारबाकिर, तुर्की
यह जेल भी अमानवीय हालातों के लिए जानी जाती है। यहां अक्सर पुलिस गार्ड और कैदियों के बीच फाइट होती है। 1996 में पुलिस और कैदियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में 10 कैदियों की मौत हो गयी और 23 घायल हो गए। ऐसे में इस जेल के अंदर जाने से ज्यादातर कैदी डरते हैं।
5. ला संते प्रिजन, पेरिस, फ्रांस
इस जेल को बेहद क्रूर माना जाता है। क्रूरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां पर अब तक कई कैदी सुसाइड कर चुके हैं। 1999 में यहां 124 कैदियों ने आत्महत्या कर ली। जेल में हिंसा इतना ज्यादा है कि कैदियों को चार-चार घंटे तक बाहर रखा जाता है।





