वेलेंटाइन डे पर एक सिरफिरे आशिक ने युवती व महिला पर एसिड अटैक

वेलेंटाइन डे पर एक सिरफिरे अधेड़ की घिनौनी करतूत सामने आई है। उसने दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले मॉल में एक युवती व महिला पर तेजाब फेंक दिया। इस दौरान वह खुद भी झुलस गया। वारदात के बाद मॉल में चीख पुकार और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इससे मॉल में घूमने आए युवक-युवतियों में भी हड़कंप मच गया।
वारदात राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में आज हुई। डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि तेजाब फेंकने वाले आरोपी की पहचान महबूब उम्र 40 साल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सीकर का रहने वाला है।
मौके पर आनन फानन में पहुंची पुलिस ने तेजाब से झुलसी पीड़ित युवती व महिला और आरोपी अधेड़ को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया दिया है।





