हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट के लिए ट्राई करें मल्टीग्रेन चीला

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

2 बड़े चम्मच रागी का आटा
2 बड़े चम्मच बेसन
2 बड़े चम्मच ओट्स
2 बड़े चम्मच सूजी
1 बड़ा चम्मच प्याज
1 बारीक कटी हरी मिर्च
1 बड़ा बारीक कटी चम्मच गाजर
1/2 इंच अदरक
1 बड़ी बारीक कटी शिमला मिर्च
2 बड़े चम्मच तेल

विधि :

एक मिक्सर जार में दो बड़े चम्मच बेसन, दो बड़े चम्मच रागी का आटा, दो बड़े चम्मच ओट्स, सूजी और दही लें।
इसमें आधा इंच अदरक का टुकड़ा डालें, दो कटी हुई हरी मिर्च डालें और डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। थोड़ा-सा पानी डालकर स्मूद बैटर बना लें।
बैटर को एक बाउल में निकाल लें और अगर बैटर गाढ़ा लग रहा है तो इसमें पानी डालकर गाढ़ापन सेट कर लें।
बैटर में स्वादानुसार नमक और मसाले मिला लीजिए। अब इसमें बारीक कटी प्याज, गाजर, शिमला मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं।
एक नॉनस्टिक पैन गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल फैलाएं।
एक कलछी भर घोल लीजिए और इसे तवे पर गोलाकार आकार में फैला दीजिए।
जब चीला एक तरफ से पक जाए तो इसे पलट दीजिए और दूसरी तरफ से भी सेंक लीजिए।
आप इस मल्टीग्रेन चीले को पुदीने की चटनी या अपने पसंद के डिप के साथ खा सकते हैं।

Back to top button