हेल्दी एंड टेस्टी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है ‘मेथी-बाजरा चीला’

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
1 कप बाजरे का आटा, 2 टीस्पून अदरक-लहसुन-हरी-मिर्च का पेस्ट, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/4 टीस्पून हींग, 1 टीस्पून भुने हुए तिल, 1/2 कप दही, 1/4 टीस्पून बेकिंग सोडा, 1/2 कप कटी हुई मेथी पत्तियां, 3/4 कप पानी, 2 टेबलस्पून कटी हुई धनिया पत्ती, नमक स्वादानुसार, चीला बनाने के लिए तेल
विधि :
- एक बड़े बर्तन में तेल को छोड़कर बाकी सारी चीज़ों को को मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें।
- 15 से 20 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें।
- चीला बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन गरम करें। उसमें तेल से ग्रीस करें। कलछी से बैटर फैलाएं। दोनों तरफ से उलट-पलट तक पका लें।
- इसे धनिए-पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।





