नाश्ते में बनाये हेल्दी और टेस्टी चिली गार्लिक पराठा, झटपट बनाएं इस विधि से…

सर्दियों में अक्सर सुबह जल्दी उठने में आलस आता है। ऐसे में लेट उठने की वजह से कई बार नाश्त स्किप करना पड़ता है या फिर नाश्ता बनाने में लेट हो जाता है। ऐसे में अगर आप नाश्ता के लिए कुछ ऐसा खोज रहे हैं, तो टेस्टी और हेल्दी होने के साथ ही जल्दी तैयार हो जाए, तो आप चिली गार्लिक पराठा खा सकते हैं।

सामग्री :

  • 1/2 कप आटा
  • 1 बड़ा चम्मच मक्खन
  • 1 छोटा चम्मच कसा हुआ लहसुन
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • कटी हुई धनिया पत्ती (गार्निशिंग के लिए)
  • 1 कप पानी
  • 1/2 छोटा चम्मच हरी मिर्च

विधि :

  • सबसे पहले एक बाउल में मक्खन, कसा हुआ लहसुन, मिर्च के टुकड़े, कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
  • फिर इन सभी को अच्छी तरह से मिलाएं। ध्यान रखें कि मक्खन रूम टेम्परेचर पर होना चाहिए।
  • अब एक अलग कटोरे में, आटा और नमक डालें और थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं और गाढ़ा घोल बनाएं।
  • फिर इस घोल में मक्खन का मिश्रण डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें।
  • इसके ऊपर बैटर डालें और समान रूप से फैलाकर पराठे का आकार दें।
  • इसे दोनों तरफ से समान रूप से पकने दें।
  • चिली गार्लिक पराठा तैयार है। मनपसंद डिप के साथ गरमागरम सर्व करें।
Back to top button