ब्रेकफास्ट से लेकर स्नैक्स तक के लिए हेल्दी एंड टेस्टी ऑप्शन है ‘कर्ड सूजी टोस्ट’

अगर आप ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के लिए कुछ टेस्टी एंड हेल्दी रेसिपी ढूंढ़ रही हैं, तो कर्ड सूजी टोस्ट है इसका बेहतरीन ऑप्शन, जान लें इसकी रेसिपी।

सामग्री :

ताजी दही ताजी- 1 छोटी कटोरी, सूजी- 1 कटोरी, प्याज बारीक कटा हुआ- 1, टमाटर कटा हुआ- 1, हरी मिर्च बारीक कटी हुई- 1, नमक स्वादानुसार, 1/2 लाल मिर्च पाउडर/ काली मिर्च पाउडर, हरा धनिया बारीक कटा हुआ- 1-2 चम्मच, घी या बटर सेकने के लिए

विधि :

एक बाउल में सूजी और दही मिक्स कर लें। इसमें थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाकर 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें।

10 मिनट बाद इसमें सारी कटी हुई सब्जियां और मसाले डालकर मिक्स करें।

फिर आवश्यकतानुसार और पानी मिलाएं। हरा धनिया और ईनो पाउडर मिलाएं।

ब्रेड की स्लाइस के एक साइड यह सूजी का पेस्ट लगाएं।

सूजी वाली साइड को धीमी आंच पर क्रिस्पी या गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें। फिर दूसरी तरफ से भी।

तैयार से सूजी कर्ड सूजी टोस्ट सर्व करने के लिए।

हरी चटनी या टोमैटो सॉस दोनों के साथ अच्छा लगेगा।

Back to top button