बच्चों के लिए बनाए हेल्दी और टेस्टी मखाना लॉलीपॉप

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

आलू
मखाना
काजू, बादाम और अखरोट
हरी मिर्च और हरी धनिया
चाट मसाला
काली मिर्च पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
घी फ्राई करने के लिए

विधि :

सबसे पहले आलू उबालकर कद्दूकस कर लें।
फिर मखाना को भून कर पीस लें। इसे रोस्टेड मखाना पाउडर भी कह सकते हैं।
अब काजू, बादाम और अखरोट को भून कर इसका भी पाउडर बना लें। इसे रोस्टेड ड्राई फ्रूट पाउडर भी कह सकते हैं।
अब आलू, मखाना पाउडर और ड्राई फ्रूट पाउडर को एक कटोरे में मिला लें।
इसके बाद इसमें हरी मिर्च और हरी धनिया बारीक काट कर मिला दें।
अब इसमें चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालें।
सभी सामग्री को अच्छे से मिला कर इससे गोल छोटी टिक्की या इसे लॉलीपॉप का आकार दें।
अब इसमें टूथपिक लगा दें और लॉलीपॉप की तरह तैयार करें।
इसके बाद घी में शैलो फ्राई करें। आप चाहें तो इसे तेल में डीप फ्राई भी कर सकते हैं।
मखाना लॉलीपॉप तैयार है। इसे सॉस या चटनी से खाएं।

Back to top button