हार्दिक पांड्या ने तोड़ी चुप्पी, कहा-परिणीति के साथ मेरा…!

नई दिल्ली : टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं. हालांकि, परिणीति चोपड़ा इस मामले में अपनी सफाई दे चुकी हैं, लेकिन शायद फैंस को यकीन नहीं हो रहा है और वे अभी भी इन दोनों के रिश्तों को लेकर कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं.
हार्दिक पांड्या ने तोड़ी चुप्पी, कहा-मेरे और परिणीति के बीच कुछ नहीं है
परिणीति के बाद अब हार्दिक पांड्या ने भी इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ दी है. पांड्या ने साफ शब्दों में कहा कि उनके और परिणीति के बीच कुछ नहीं चल रहा है, इसलिए लोग इस तरह की अटकलें न लगाएं. बता दें कि कुछ दिनों पहले परिणीति ने एक ट्वीट किया था, जिस पर जवाब देते हुए हार्दिक पांड्या ने बॉलीवुड और क्रिकेट के नए लिंक की बात कही थी, जिसके बाद चर्चा होने लगी थी कि शायद विराट-अनुष्का के बाद एक नए लव बर्ड क्रिकेट-बॉलीवुड को मिलने वाले हैं.
हाल ही में परिणीति ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए एक वीडियो जारी किया था. परिणीति ने वीडियो में कहा, ‘मैं आपको फिर से स्पष्टीकरण दे रही हूं. मेरा परफेक्ट पार्टनर कोई और नहीं बल्कि मेरा नया फोन है.’
लेकिन शायद सिर्फ परिणीति की सफाई से फैंस को यकीन नहीं हुआ और वे इन दोनों के रोमांस की अटकले लगाते रहे, लेकिन अब हार्दिक पांड्या ने भी इन अफवाहों पर अपनी सफाई दी है. एक इंटरव्यू में पांड्या ने कहा कि, उनके और परिणीति के बीच कुछ नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि वे इस बारे में कुछ नहीं और न ही वे इस तरह के सवालों के जवाब देना चाहते हैं.
एकता की वेब सीरीज ‘रागिनी MMS 2.2’ में टॉपलेस दिखीं करिश्मा
पांड्या ने परिणीति से अफेयर की अफवाहों पर कहा कि, मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता था. मैं सुबह के वक्त सो रहा था. मैं श्रीलंका में था, जब मुझे इस घटना के बारे में पता चला. मैं अपने रिलेशनशिप के बारे में कोई जवाब नहीं देना चाहता. मैं इस बारे में कोई सफाई नहीं देना चाहता कि लोग मेरा नाम किसके साथ जोड़ रहे हैं और सच कहूं तो मुझे इससे कोई फर्क भी नहीं पड़ता.
उन्होंने आगे कहा कि, इसका कोई जवाब भी मेरे पास नहीं है. सच तो ये है कि मैं परिणीति को अच्छी तरह से जानता भी नहीं हूं. हम दोनों ने इससे पहले कभी बात भी नहीं की है. जब मैंने टि्वटर पर देखा कि लोग हमारे ‘प्यार’ को लेकर बातें कर रहे तो मैंने सोचा ये सब कैसे और कहां से आया? और जब मैंने रिप्लाई देखा… ये एक फोन कंपनी को लेकर था और तब मुझे लगा कि लोग कैसे चीजें बना देते हैं.





