बुधवार को सुनें भगवान गणेश का यह भजन, मन को ​मिलेगी शांति

लखनऊ। भगवान गणेश की पूजा सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले की जाती है। गणेश जी माता पार्वती और शिवजी के पुत्र हैं। मूषक की सवारी करने वाले गणेश को संकटों से हरने वाला माना जाता है। गणों के स्वामी होने के कारण उनका नाम गणपति भी है।

गज का मुंह होने के कारण उन्हें गजानन भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार गणेश जी सभी परेशानियों को खत्म कर देते हैं। इसी कारण से उन्हें सबसे पहले पूजा जाने का विधान है। भगवान गणेश को लाल फूल बहुत पसंद हैं। उनकी हर पूजा में लाल फूलों का इस्तेमाल शुभ माना जाता है। भगवान गणेश की आरती सुनने के लिए इस वीडियो को देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button