हेल्थ टिप्स: कैल्शियम से भरपूर है ये ड्राई फ्रूट, हड्डियों को बनाएंगे मजबूत

शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए सेहतमंद आहार जरूरी है। शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी कई समस्याओं को पैदा कर सकती हैं। इन्हीं पोषक तत्वों में से एक कैल्शियम भी है। इसकी कमी से अनिद्रा, मांसपेशियों में दर्द, नाखून टूटना और कब्ज जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत और डेयरी प्रोडक्ट शामिल करके कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है।

बादाम और अंजीर

बादाम में भरपूरी मात्रा में कैल्सियम पया जाता है। बादाम में विटामिन ई और हेल्दी फैट्स जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। यदि आप नियमित रूप से बादाम खाते हैं तो शरीर में कभी कैल्शियम की कमी नहीं होगी। इसके अलावा अंजीर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा पाया जाता है। अंजीर में फाइबर की मात्रा भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने हड्डियां स्वस्थ रहती हैं, इसके साथ ही पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।

खजूर और पिस्ता

खजूर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम के साथ कई अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा अपने शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए पिस्ता भी खा सकते हैं। नियमित रूप से इसे खाने पर हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

अखरोट और ब्राजील नट्स

अखरोट में भी कैल्शियम पाया जाता है। हालांकि इसमें अन्य ड्राई फ्रूट्स की तुलना में कम मात्रा में कैल्शियम होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अपनी हड्डियों को मजबूत करने के लिए इसे भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ब्राजील नट्स में कैल्शियम के साथ सेलेनियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

Back to top button