महिलाओं के पीरियड्स के दौरान खून के रंग से पता लगायें उनकी सेहत का
मासिक धर्म हर महिला को होने वाली नियमित परेशानी है. जो हार माह महिलाओ के सामने आकर खड़ी हो जाती है. इस दौरान महिलाओ को असहनीय दर्द और खून के रिसाव की समस्या से गुजरना पड़ता है. आप मासिक धर्म के दौरान अपने पीरियड ब्लड के रंग से अपनी सेहत के बारे में पता लगा सकती है.
गाढ़ा भूरा: मासिक धर्म के दौरान निकलने वाला गाढ़ा भूरे रंग का खून काफी समय तक गर्भाशय में संग्रहित रहा होता है. इस तरह के खून का रिसाव आमतौर पर सुबह के समय अधिक होता है.
लाल: मासिक धर्म के दौरान ज्यादा फ्लो होने पर इस तरह के खून का रिसाव होता है. यह खून ताज़ा निर्मित होता है.
काला या गहरा लाल: काले रंग के खून का रिसाव आपके स्वस्थ्य के लिए काफी खतरनाक होता है. यह गर्भाशय में संक्रमण या गर्भपात का खतरा हो सकता है. अगर आपको भी मासिक धर्म के दौरान काले रंग का ब्लड निकल रहा है तो बिना देर किये तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे.
हल्का लाल रंग: मासिक धर्म के दौरान हलके लाल रंग का ब्लड रिसाव होना आपके स्वस्थ्य होने का संकेत है. अमूमन इस तरह का ब्लड रिसाव पीरियड्स के दुसरे दिन होता है.
नारंगी रंग: मासिक धर्म के दौरान गर्भाशय के ऊपरी हिस्से के तरल के साथ मिल कर खून का रंग नारंगी हो जाता है. लेकिन यह एक तरह का खतरा है. यह संक्रमण का संकेत हो सकता है.





