स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने भगवान राम से की राहुल गांधी की तुलना, बोले…

राजस्थान की गहलोत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तुलना भगवान राम से कर डाली। मंत्री परसादीलाल मीणा ने कहा कि भगवान श्री राम अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे। लेकिन वर्तमान में राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी भगवान राम से भी ज्यादा पैदल जाएंगे। उन्होंने कहा कि इतिहास में आज तक ना तो कोई इतनी लंबी यात्रा निकाल पाया है और ना ही निकालेगा। मीणा का यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1582228531815514112?

मंत्री परसादीलाल मीणा ने यह बयान सोमवार को दौसा जिले के लालसोट इलाके के बगड़ी गांव में दिया। मीणा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी श्रीराम से भी ज्यादा पैदल यात्रा करेंगे। आज तक इतनी यात्रा ना तो किसी ने की है और ना ही कोई कर सकेगा। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक यात्रा है। देश को बदलने के लिए राहुल गांधी के द्वारा यात्रा निकाली जा रही है।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने दी सफाई

इस मुद्दे पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि भगवान राम के नाम में ‘आर’ है और राहुल गांधी के भी नाम में आर है । यह एक संयोग है लेकिन हम भगवान राम की तुलना राहुल गांधी से नहीं कर रहे हैं। भाजपा अपने नेताओं के लिए ऐसा करती है। राहुल गांधी एक इंसान हैं और मानवता के लिए, देश के लिए काम कर रहे हैं।

Back to top button