सेहतमंद रहने के लिए रोजाना इतने गिलास पानी पीने की सलाह देते है हेल्थ एक्सपर्ट्स…

खराब दिनचर्या, गलत खानपान, अत्यधिक आराम और तनाव की वजह से मोटापा आम समस्या बन गई है। एक रिपोर्ट की मानें तो हर चौथा व्यक्ति मोटापे से परेशान है। यह एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। एक बार वजन बढ़ जाने के बाद कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए लाइफस्टाइल और डाइट दोनों पर ही विशेष ध्यान देना पड़ता है। वहीं, जंक फूड से दूर रहना पड़ता है। जंक फूड देर से पचता है। साथ ही इसमें फैट अधिक रहता है। इससे न केवल वजन, बल्कि कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, मोटापे से कई अन्य बीमारियां दस्तक देती हैं। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और तेजी से कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना इन नियमों का अवश्य पालन करें। आइए जानते हैं-

पानी खूब पिएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स सेहतमंद रहने के लिए रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से पाचन तंत्र सही से काम करता है।

जंक फूड से करें परहेज

आजकल लोग जंक फूड पर अधिक निर्भर हैं। अगर आप भी जंक फूड का अधिक सेवन करते हैं, तो इसमें बदलाव की जरूरत है। जंक फूड में फैट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आप इसके बदले में ताजे फल का सेवन कर सकते हैं।

फाइबर रिच फूड्स खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो डाइट में फाइबर रिच फूड को शामिल करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। फाइबर देर से पचता है। साथ ही पाचन तंत्र को सक्रिय रखता है। इसके लिए डाइट में फाइबर रिच फूड्स जौ, गेहूं, फल सब्जी, बींस और मटर आदि चीजों को शामिल करें।

नियमित समय पर भोजन करें

नियमित समय पर भोजन करने से पाचन तंत्र सही से कार्य करता है। इससे कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती है। दिनचर्या और गलत खानपान के चलते ही बीमारियां दस्तक देती हैं। अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना नियमित समय पर भोजन करें।

एक्सरसाइज करें

डॉक्टर हमेशा ही बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। शरीर में फैट जमा होने से वजन बढ़ने लगता है। इसके लिए कैलोरी बर्न करना अनिवार्य है। अगर आप बढ़ते वजन को तेजी से घटाना चाहते हैं, तो रोजाना एक्सरसाइज अवश्य करें। इसके लिए आप साइकिलिंग, ब्रिस्क वॉकिंग और स्किपिंग का सहारा ले सकते हैं।

Back to top button