सेहत और स्वाद का अनोखा मिश्रण हैं रागी कुकीज

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

500 ग्राम रागी का आटा
500 ग्राम जई
25 ग्राम ग्लूकोज
2 चम्मच बेकिंग सोडा
200 मिली पानी
20 मिली वेनिला एसेंस
70 ग्राम मक्के का आटा
2 चम्मच बेकिंग पाउडर
25 ग्राम दूध पाउडर
300 ग्राम कसा हुआ नारियल
170 ग्राम मैदा
750 ग्राम चीनी
50 ग्राम शहद
450 ग्राम मक्खन

विधि :

एक कटोरा लें, उसमें मक्खन, रागी का आटा, चीनी, वेनिला एसेंस और शहद मिलाएं। फिर इसमें पानी डालें और अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें बती हुई सामग्री मिलाएं।
अब मिश्रण को तब तक गूंदें, जब तक वह चिकना आटा न बन जाए। इसके बाद इसे एक घंटे के लिए फ्रिज में रखकर छोड़ दें।
इसके बाद कुकी के आंटे को एक सपाट सतह पर रख कर बेल लें और इसमें से छोटी-छोटी कुकीज काट लें।
इसके बाद एक बेकिंग ट्रे में बटर पेपर बिछाएं और उस पर कुकीज रखकर 180 डिग्री सेल्सियस पर ओवन में बेक कर लें।
थोड़ी देर बाद (लगभग 15 मिनट) में आप देखेंगे कि कुकीज कुरकुरी और हल्के भूरे रंग की हो गई हैं। अब आप इन्हें निकाल लें और ठंडा करके स्टोर कर लें।

Back to top button