तालाब में तैर रहा था मगरमच्छ, डंडा लेकर पानी में घुसी लड़की, फिर जो किया

मगरमच्छ ऐसा जीव है जो अगर टीवी पर भी नजर आ जाए तो इंसान की रूह कांप जाती है. पर कुछ बेहद बहादुर लोग असल में उनके सामने जाने से भी नहीं घबराते. हाल ही में ऐसा ही एक लड़की ने भी किया, जो एक ऐसे तालाब (Girl in pond with crocodile viral vide) में डंडा लेकर घुस गई, जिसमें पहले से एक बड़ा मगरमच्छ तैर रहा था. उसने अंदर जाकर पहले तो उसके बारे में कुछ चीजें बताईं, फिर उसके बाद उसने जो किया, वो देखकर आपको काफी हैरानी होगी.
इंस्टाग्राम यूजर गैबी (@gabbynikolle) के अकाउंट को देखकर आपको समझ आ जाएगा कि उन्हें जंगली जानवर कितने पसंद हैं. पर उनके अधिकतर वीडियोज मगरमच्छ (Girl feed crocodile in pond viral video) के साथ ही नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो एक मगरमच्छ के साथ स्विमिंग करती नजर आ रही हैं. गैबी जानवरों की रेस्क्युअर हैं और जानवरों के लिए एक सैंक्चुरी बनाना उनका सपना है.
मगरमच्छ को खिलाया खाना
इस वीडियो में वो किसी जंगल या पार्क जैसी जगह पर हैं जहां वो एक तालाब में घुसती हैं. उनके हाथ में एक डंडा है. तालाब में पहले से एक बड़ा मगरमच्छ तैर रहा है जिसका नाम उन्होंने बेला बताया. बेला एक मादा मगरमच्छ और वो काफी हिंसक भी है. इस वजह से गैबी और उनकी टीम बेला को शांत करने की कोशिश करने में लगी हैं, जिससे खाना देते वक्त वो गुस्से में न आ जाए. वीडियो में जैसे ही गैबी पानी में जाती हैं, बेला उनके पास आ जाती है. उसके बाद वो गैबी उस मगरमच्छ को खाना खिलाने लगती हैं. वो उसे क्या खिला रही हैं, ये तो नहीं समझ आ रहा है, मगर खाना खिलाने के लिए मगरमच्छ के साथ पानी में प्रवेश करना काफी खतरनाक काम है. इस वजह से लोग ये नजारा देखकर अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने डंडा इस वजह से पकड़ा है जिससे वो सुरक्षित दूरी बनाए रहें.
वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने पूछा कि जब गैबी ने मगरमच्छ की पीठ को छुआ, तो क्या वो उसे महसूस कर पाया होगा? एक ने कहा कि वाकई गैबी के अंदर बहुत हिम्मत है, वहीं एक ने पूछा कि क्या उन्हें मगरमच्छ के पास डर लग रहा था?





