क्या आपने कभी खाई हैं मिट्टी के तवे पर बनी रोटी , फायदे जानकर हो जाएगे हैरान…

पुराने जमाने में खाना चूल्हे पर और मिटटी के तवे पर पकाया जाता था जो बहुत ही गुणकारी होता था। आजकल खाना बनाने के लिए एल्युमिनियम और स्टील के बर्तनों को इस्तेमाल किया जाता हैं। इनमें पका खाना खाने से गैस, कब्ज जैसी समस्याएं अक्सर रहती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए मिट्टी से बने तवे का इस्तेमाल करना चाहिए। आज हम आपको मिट्टी के तवे का इस्तेमाल करने के फायदों के बारे में ही बताने जा रहे है। 

मिट्टी के तवे पर बनी रोटी के फायदे

– मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने से गैस की समस्या दूर रहती है। दिनभर ऑफिस में बैठने के कारण गैस की परेशानी है तो मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाएं। कुछ ही दिनों में राहत मिलेगी।

– मिट्टी के बर्तन खाने में मौजूद किसी भी पोषक तत्व को खत्म होने से रोकते है। जिससे हमारे शरीर को पूरे पोषक तत्व मिलते है, यह पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं।

– मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने का सबसे ज्यादा फायदा यह होता है कि इससे खाना पौष्टिक होने के साथ- साथ टेस्टी भी होता है।

– आजकल कब्ज की समस्या आम हो गई है। अगर आपको भी यह समस्या रहती है तो तवे पर बनी रोटी जरूर खाएं।

Back to top button