हाथरस: निपुण अग्रवाल होंगे हाथरस के नए पुलिस अधीक्षक

हाथरस के पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया गया है। 6 दिसंबर की देर रात आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। अब निपुण अग्रवाल हाथरस के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।
हाथरस के एसपी देवेश कुमार पांडेय को 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद का सेनानायक बनाया गया है। उनकी जगह पर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त निपुण अग्रवाल को हाथरस का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह जल्दी ही कार्यभार संभालेंगे।
लखनऊ के रहने वाले निपुण अग्रवाल 2107 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह 28 नवंबर 2022 को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त बने। वह कंप्यूटर इंजीनियरिंग से बीटेक हैं।