हरियाणा: प्रथम नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी भीड़, विधि विधान से श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

कहते हैं सच्चे दिल सी पूजा अर्चना करो तो उसका फल जरूर मिलता है। मंगलवार यानी आज नवरात्रि के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा बड़े ही धूमधाम से हो रही है। हरियाणा में भी नवरात्र को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। प्रथम नवरात्र शैलपुत्री के अवसर पर मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना के लिए जमकर खरीदारी की। मंदिरों में जाकर माथा टेका। इस दौरान मंदिरों में विशेष आयोजन हो रहे हैं।

यमुनानगर के जंगला वाला माताजी मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। आसपास लगी दुकानों पर भारी चहल-पहल देखने को मिल रही है। भारी संख्या में श्रद्धालु जाकर खरीदारी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि विधि विधान से पूजा अर्चना करने से हर तरह की मनोकामना पूर्ण होती है।

नवरात्रों पर हो रहे विशेष कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। मंदिरों में विशेष रूप से सजावट की गई है। मंदिर के आसपास स्थित दुकानों में भारी चहल पहल है। लोग पूजा सामग्री लेकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर रहे हैं।

Back to top button