हरियाणा: मैडिकल की पढ़ाई कर रही युवती ने उठाया खौफनाक कदम

हिसार : डाबड़ा चौक के पास एक होटल के कमरे में 25 जनवरी की रात को 28 वर्षीय युवती ने चुनरी के जरिए पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका बरवाला एरिया की रहने वाली थी। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार बरवाला एरिया की युवती मैडीकल की पढ़ाई कर रही थी। उसने वीरवार को एक होटल में कमरा लिया था। वह कुछ देर बाद ही चुनरी का फंदा पंखे के हुक में डालकर उसमें झूल गई। बाद में पुलिस को सूचना मिली कि कमरे में युवती ने आत्महत्या कर ली है। फिर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के परिजनों को फोन कर मामले की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि पढ़ाई के लिए युवती के परिजनों ने लोन लिया हुआ था, जिससे वह मानसिक परेशान रहती थी। उसने उसी के चलते आत्महत्या कर ली। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Back to top button