हरियाणा : दिवाली से पहले ‘जहरीली’ हुई हरियाणा की हवा

हरियाणा में सुबह स्मॉग की चादर देखी जा सकती है। बढ़ते प्रदूषण के कारण हवा जहरीली हो गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी बुलेटिन के हिसाब से हरियाणा के 8 जिलों में प्रदूषण खराब स्थिति में पहुंच गया है यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से ऊपर दर्ज किया गया है। बढ़ते स्मॉग के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। अस्पतालों के ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। 

प्रदेश में सोनीपत का AQI सबसे अधिक 249 दर्ज किया गया है। इसके अलावा भिवानी में AQI 233 रहा। हिसार, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरूक्षेत्र, पानीपत, रोहतक में भी हवा की क्वालिटी काफी खराब रही। हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गहरी चिंता जताई है।

हरियाणा के 9 शहरों में AQI

प्रदेश में दूषित होती हवा का बड़ा कारण पराली जलाने के मामलों को माना जा रहा है। राज्य में अभी तक पराली जलाने का आंकड़ा करीब 600 के पार पहुंच गया है। कृषि विभाग के साथ साथ प्रशासन भी लगातार किसानों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है ताकि पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाई जाए।

Back to top button