हरियाणा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों में हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

हरियाणा में मानसून आने के बाद भी गर्मी से खासा राहत देखने को नहीं मिली है। एक धूप से प्रदेश में गर्मी का एहसास होने लगता है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 17 जुलाई की रात से 19 जुलाई के बीच हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार आज असंध, करनाल, कैथल, घरौंडा, जींद और पानीपत में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वही अंबाला, कैथल, करनाल, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, जींद, हिसार, झज्जर, पलवल, रेवाड़ी, सोनीपत और यमुनानगर में सामान्य से कम बारिश हुई। वहीं फतेहाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह और सिरसा जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई।

हरियाणा में 45 दिनों में इन जिलों में इतनी बारिश

जिलावर्षासामान्यप्रतिशत
अंबाला73.9250.7-71
भिवानी70.484.4-71
चरखी दादरी56.7110.2-49
फरीदाबाद94116.9-20
फतेहाबाद117.67753
गुरुग्राम125121.93
हिसार68.184.3-91
झज्जर8195.2-15
जींद73.2121.2-40
कैथल30.1104.2-71
करनाल26.4169.9-84
कुरुक्षेत्र54.4122.4-56
महेंद्रगढ़167.7117.543
नूंह179.211.361
पलवल6791-26
पंचकूला45.2225-80
पानीपत66.8128.3-48
रेवाड़ी101.4113.2-10
रोहतक48.1125.4-62
सिरसा86.372.818
सोनीपत56.5125-55
यमुनानगर64.8252.7-74
कुल हरियाणा79.5117.7-32

बता दें कि 17 जुलाई की रात से राज्य में एक बार फिर मानसूनी सक्रियता बढ़ सकती है। इसके चलते 17 जुलाई की रात से 19 जुलाई तक राज्य के अधिकांश भागों में हवाओं व गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

Back to top button