हरियाणा: दिवाली पर निगम-पालिका-परिषद के पदाधिकारियों को मिली तोहफा, बढ़ा वेतन

हरियाणा की मनोहर सरकार ने प्रदेश के शहर की छोटी सरकारों के निर्वाचित पदाधिकारियों के लिए बड़ी राहत दी है। सरकार ने नगर निगम, पालिका और परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया है। बढ़ा हुआ वेतन शहर की सरकार के पदाधिकारियों को एक अक्टूबर मिलेगा। इसे लेकर सरकार ने प्रदेश के सभी निगम अधिकारियों को पत्राचार किया है। इसमें मानदेय देने के लिए निकाय फंडों का ही इस्तेमाल किया जाएगा।
दिवाली पर नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका के पदाधिकारियों को सरकार ने ये सौगात दी है। सबसे ज्यादा मानदेय 9500 रुपये मेयर का बढ़ाया है। इसके बाद सीनियर डिप्टी मेयर का 8500 रुपये और तीसरे नंबर पर डिप्टी मेयर का 7000 रुपये बढ़ाया गया है। पार्षदों के मानदेय में भी 4500 रुपये का इजाफा किया है। परिषद में अध्यक्ष का मानदेय 7500 बढ़ाया है जबकि उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का मानदेय 4500 बढ़ाया है। वहीं, पालिका में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों सभी का मानदेय 3500 बढ़ाया है।
पद वर्तमान वेतन बढ़ा हुआ वेतन
नगर निगम
| मेयर | 20500 | 30,000 |
| सिनियर डिप्टी मेयर | 16500 | 25000 |
| पार्षद | 10500 | 15000 |
नगर परिषद
| अध्यक्ष | 10500 | 18000 |
| उपाध्यक्ष | 7500 | 12000 |
| सदस्य | 7500 | 12000 |
नगर पालिका
| अध्यक्ष | 6500 | 10000 |
| उपाध्यक्ष | 4500 | 8000 |
| सदस्य | 4500 | 8000 |





