हरियाणा में अगले दो दिनों तक बरसेंगे बदरा, कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार

हिसार : हरियाणा में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है। श्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 25 से 28 नवंबर के दौरान राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। वहीं 27 नवंबर रात्रि या 28 नवंबर को राज्य के कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। मौसम परिवर्तनशील रहने से इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट होगी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी की है।
अगले दो दिन मौसम आमतौर पर साफ व खुश्क रहने की संभावना है। परंतु पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 25 से 28 नवंबर के दौरान राज्य में मौसम परिवर्तनशील तथा बीच बीच में बादलवाई रहने तथा हवाएं चलने की संभावना है।इस दौरान 27 नवंबर रात्रि या 28 नवंबर को राज्य के कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।





