हरियाणा: पूर्व मंत्री अनिल विज का बीरेंद्र सिंह पर बयान

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भाजपा को अलविदा कहकर आज दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन करने पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनके पल्ले अब कुछ नहीं रहा, पार्टी ने उन्हें पूरी तरह अवसर दिया लेकिन अब वे पूरी तरह से खत्म हो गए हैं, अब जहां मर्जी जाएं, कोई फर्क नहीं पड़ता।
बता दें कि पूर्व भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उनके बेटे और पूर्व बीजेपी नेता बृजेंद्र सिंह हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि बीरेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से हरियाणा की राजनीतिक पर काफी प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज मंगलवार को पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कुरुक्षेत्र में रोड शो के लिए विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी का सारे हिंदुस्तान में ग्राफ बहुत तेजी से गिरा है, इनके खिलाफ लोग बहुत गुस्से में है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मान पंजाब से लोग लाकर अपना फोटो सेशन करके चले जाते है।
एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री बदले जाने की बात पर अनिल विज ने कहा कि उन्हें वास्तव में उस वक्त कोई जानकारी नहीं थी, वे सबसे सीनियर थे और ये बात छुपाई गई, जिससे उन्हें काफी दुख पहुंचा है।





