हरियाणा: सैलून में बैठे युवक पर फायरिंग, छाती में लगी गोली…

हरियाणा के कुरूक्षेत्र में दिव्यांग युवक की छाती में गोली मार दी गई। बाइक सवार हमलावर ने पहले उसका नाम पूछा और कन्फर्म होते ही फायरिंग कर दी। रविवार रात यह वारदात शाहाबाद के पुराने कमेटी चौक के पास हुई। जहां दिव्यांग युवक कटिंग करवाने के लिए सैलून पर आया था। लहूलुहान अवस्था में युवक को शाहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्यवाही में जुट गई।
मौके पर पहुंचे शाहबाद चौकी प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि वह सूचना पर मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल जिस युवक सचिन को गोली लगी थी उसकी गंभीर हालत के चलते PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि जिस स्थान पर गोली चली है, उसका मुआयना किया है। और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है।





