हरियाणा: 24 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिन की हड़काल पर बैठे सफाई कर्मचारी

नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर टोहाना नगर परिषद के 132 सफाई कर्मचारी दो दिन के लिए हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान संघ के सदस्यों ने किसी भी ब्रांच में कामकाज शुरू नहीं होने दिया। नगरपालिका कर्मचारी संघ के सुभाषा ने बताया कि वीरवार से सभी 132 कर्मचारी अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल पर हैं और कामकाज पूरी तरह ठप्प है। नगर परिषद कर्मचारियों के धरने पर बैठने से शहर में सफाई नहीं हुई और लेकिन डोर टू डोर कचरा उठान हुआ है। कर्मचारियों के धरने पर बैठने से करीब 32 टन कचरा एकत्रित हो गया है। इस हड़ताल में शहर के दमकलकर्मी भी शामिल हुए हैं, लेकिन दमकल विभाग की इमरजेंसी सेवाएं जारी है।

सुभाष ने बताया कि वीरवार से सभी कर्मचारी अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल पर हैं। जिससे कामकाज पूरी तरह ठप्प है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते उनकी हड़ताल शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 के समझौते को लागू करवाने, नो वर्क-नो पे के काले कानून के खिलाफ तथा 24 सूत्रीय मांग पत्र का समाधान करने के लिए होने वाली टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल शुरू की गई है।

Back to top button