हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र आज से शुरु

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र तीन दिन चलेगा। इन तीन दिनों में सत्र में कई अहम विधेयक पेश होने की संभावना है। सत्र को लेकर एक ओर सरकार की ओर से सुरक्षा समेत सभी तैयारिया पूरी कर ली गई हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्ष भी शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है।
कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
इस सत्र के दौरान विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए सबसे बड़ा मुद्दा यमुनानगर का शराब कांड है। वहीं नौकरियों के मुद्दे पर भी सदन में खूब गरमा-गरमी देखने को मिलेगी।
बढ़ाई गई हरियाणा विधानसभा की सुरक्षा
बता दें कि संसद सुरक्षा चूक के बाद हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दर्शक दीर्घा में कैमरे लगाए गए हैं। दर्शक दीर्घा की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा तीन स्थानों पर चेकिंग भी होगी। दर्शक दीर्घा में मोबाइल फोन, पानी की बोतल, पर्स, पेन, बेल्ट, कड़ा, काले रंग के कपड़े आदि कोई भी वस्तु लेकर जाने की मनाही है।





