हरियाणा में फिर एक्टिव होगा मानसून, 2 दिन हैवी रेन का अलर्ट

हरियाणा में फिर से मानसून एक्टिव होगा। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 30 जुलाई से 31 तक हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। 30 को चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और पानीपत में हैवी रेन का अलर्ट किया गया है। वहीं 31 जुलाई को 15 जिलों में अलर्ट रखा गया है, इनमें चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 30 जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच-बीच में तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।

जुलाई में कम हुई बारिश

बता दें कि सूबे में जुलाई में सामान्य से 35% कम बरसात हुई है। अमूमन प्रदेश में इस अवधि में 130.2 एमएम बरसात होती है, लेकिन अबकी बार केवल 84.1 मिलीमीटर बरसात हो सकी है। पिछले 24 घंटे में जीटी बेल्ट के जिलों में बरसात हुई है। इनमें पानीपत में 23.6, करनाल 13.4, कुरुक्षेत्र में 15.3, कैथल में 13.9, सोनीपत में 35, अंबाला में 5.4 मिलीमीटर बरसात हुई है। वहीं यमुनानगर में 13.0, सिरसा में 3.1, दादरी में सिर्फ 3.0, पलवल में 1.3 और पंचकूला में 1.4, रोहतक में 1.6 एमएम बारिश हुई है।

Back to top button