हरियाणा: भीषण सर्दी का 10 साल बाद टूटा रिकॉर्ड, सबसे ठंडा रहा अंबाला जिला

चंडीगढ़ : हरियाणा में शीत लहर के चलते सर्दी का प्रकोप ज्यादा हैं। तापमान में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा हैं। मौसम विभाग की मानें तो ऐसी सर्दी 2013 में हुई थी। उसके बाद अब तापमान में बदलाव के साथ शीत लहर चल रही हैं।

बता दें कि बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों को परेशानी हुई तो ठंड के चलते अंबाला की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। वहां का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी तरफ प्रदेश में मौसम विज्ञानियों ने चार जिलों में रेड अलर्ट, आठ जिलों में ओरेंज तो 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 30-31 जनवरी को आंशिक बादलवाई के साथ बाद में बूंदाबांदी हो सकती है। दूसरी तरफ लगातार बिजली कट से लोग परेशान हैं।

ये भी जानिये
Red Alert : अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल

Orange Alert : जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, पंचकुला

Yellow Alert : चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़

Back to top button