हरियाणा: दोस्त की शादी से लौट रहे बिजली कर्मचारियों के साथ हुआ बड़ा हादसा…

हिसार जिले में देर रात ‎‎बड़ा हादसा हो गया यहां कार अनियंत्रित ‎‎होकर पेड़ से जा टकराई। इसके बाद पेड़ गाड़ी पर गिर गया। हादसे में कार में सवार ‎जेई समेत 3 बिजली कर्मचारियों की ‎मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो ‎‎गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ये सभी दोस्त की शादी से वापस लौट रहे थे।

मृतकों की पहचान जेई भुवनेश‎सांगवान निवासी रेवाड़ी, एलडीसी ‎मंदीप निवासी किनाला, जेएसई राजेश नि‎वासी किरढ़ान की मौत हो गई। वहीं‎ फतेहाबाद के भोजराज निवासी जेएसई ‎संदीप, जींद निवासी अमन और हिसार के‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ मॉडल टाउन निवासी डाटा ‎एंट्री ऑपरेटर रविंद्र गंभीर रूप से‎ घायल हो गए है।

वहीं मंगाली चौकी इंचार्ज ‎कृष्ण एसआई सुखबीर और ड्राइवर ‎हवासिंह गश्त पर थे। उन्होंने गाड़ी को ‎पेड़ से टकराए देखा। जिसके बाद उन्होंने घायलों को ‎उपचार के लिए सिविल‎ अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ‎ने तीन को मृत घोषित कर दिया।‎ तीन का इलाज जारी है।

Back to top button