हरियाणा: किसानों को मिली पीएम सम्मान निधि की 15वीं किस्त, KYC न करवाने वाले रहे वंचित

प्रदेश में ज्यादा सम्मान राशि 22,99,78,000 हिसार के किसानों को मिली है। कृषि विभाग के मुताबिक 19 अक्तूबर तक प्रदेश में 13,27,367 किसान ही इसके पात्र थे। अमर उजाला और कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को जागरूक किया तो 48,434 लाभार्थी बढ़ गए।

हरियाणा के 13.75 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त बुधवार को जारी कर दी गई। खास बात यह कि आपके लोकप्रिय समाचार पत्र अमर उजाला में 21 अक्तूबर को खबर प्रकाशित होने के बाद 48,434 किसानों ने ईकेवाईसी से सत्यापन करवा लिया। इसलिए उनके खाते में भी सम्मान निधि आ गई है। हालांकि इस बार भी ईकेवाईसी, भूमि रिकॉर्ड और आधार का सत्यापन न करने वाले करीब 5 लाख किसान सम्मान निधि पाने से वंचित रह गए हैं। उनके लिए ईकेवाईसी करवाने का अब भी मौका है।

कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 15 नवंबर को सुबह नौ बजे तक प्रदेश के 13,75,801 किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए पात्र माना गया। उन्हें दिन में सम्मान निधि जारी होने का संदेश मोबाइल पर दिया गया। दोपहर बाद 13,75,801 किसानों के खातों में 2,75,16,02,000 रुपये जारी कर दिए गए। प्रदेश में ज्यादा सम्मान राशि 22,99,78,000 हिसार के किसानों को मिली है। बता दें कि कृषि विभाग के मुताबिक 19 अक्तूबर तक प्रदेश में 13,27,367 किसान ही इसके पात्र थे। अमर उजाला और कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को जागरूक किया तो 48,434 लाभार्थी बढ़ गए।

हिसार में 83 प्रतिशत किसानों का ईकेवाईसी पूरा हो चुका है। इसके बाद इन सभी किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि की किस्त जारी हो चुकी है। फिलहाल कृषि अधिकारियों की ड्यूटी पराली प्रबंधन में लगी है। इस कारण इस योजना के लिए समय कम मिल पा रहा है। एक दिसंबर से दोबारा से इसमें तेजी लाई जाएगी। कुछ किसानों की मौत हो चुकी है, इस कारण उनका नाम कट गया है। – डॉ. राजबीर सिंह, उप निदेशक, कृषि विभाग, हिसार।

जानिए किस जिले के कितने किसानों को मिली 15वीं किस्त

1. अंबाला42,5468,50,92,000
2. चरखी दादरी51,97110,39,32,000
3. कुरूक्षेत्र56,79311,35,86,000
4. पंचकूला15,5323,10,64,000
5.गुरुग्राम19,9483,98,96,000
6. झज्जर62,15212,43,04,000
7. पानीपत39,7727,95,44,000
8.जींद1,14,35222,87,04,000
9.फतेहाबाद66,51213,30,24,000
10. करनाल66,24513,24,90,000
11. सिरसा87,71017,54,20,000
12. फरीदाबाद18,5593,71,18,000
13. यमुनानगर52,62010,52,40,000
14. भिवानी1,02,07320,41,46,000
15. पलवल61,90512,38,10,000
16.कैथल82,29816,45,96,000
17.सोनीपत69,16113,83,22,000
18.हिसार1,14,98922,99,78,000
19.महेंद्रगढ़84,25916,85,18,000
20. नूंह58,03611,60,72,000
21. रेवाड़ी52,93410,58,68,000
22.रोहतक55,43411,08,68,000
   
कुल13,75,8012,75,16,02,000
Back to top button