खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग; 40 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

हरियाणा के टोहाना के गांव जाखल में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही जाखल नायब तहसीलदार और जाखल थाना प्रभारी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

वहीं सूचना पर आई दमकल विभाग की गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग किन कारणों से लगी उसका अभी तक कुछ भी पता नही चल पाया है। आग लगने से करीब 40 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने प्रदेश सरकार से नुकसान की भरपाई की गुहार लगाई है।

Back to top button