हरियाणा में इतने दिन बरसेगा पानी, जानें

हरियाणा में मौसम विभाग ने 27 अगस्त यानी कल से सूबे में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना जताई है। आज पंचकूला, अंबाला, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं कल से 2 दिन के लिए पलवल, फरीदाबाद, नूंह, रेवाड़ी, कैथल, करनाल, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

जानें कहां कितनी हुई बारिश

बताया जा रहा है कि हरियाणा के तीन जिले ऐसे रहे, जहां 24 घंटे के दौरान झमाझम बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश चरखी-दादरी में हुई, यहां 20.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में 3.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। कुरुक्षेत्र में 2.0 MM बारिश हुई। इन जिलों के अलावा पंचकूला, रोहतक और करनाल में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला, यहां भी कुछ एक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी देखी गई।

31 अगस्त तक होगी बारिश 

हरियाणा के 16 जिलों में मानसून की बारिश सामान्य से कम हुई है। कैथल, करनाल और पंचकूला जिले ताे ऐसे हैं, जहां सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हाे पाई। हिसार, जींद, यमुनानगर, पलवल और रोहतक जिलाें में सामान्य से 30 प्रतिशत से भी कम बारिश हाे पाई है। महेंद्रगढ़ और नूंह जिलाें में जमकर बादल बरसे हैं। नूंह में सामान्य से 63 प्रतिशत और महेंद्रगढ़ जिले में सामान्य से 51 प्रतिशत तक अधिक बारिश दर्ज की गई है। हरियाणा में अभी मानसून 31 अगस्त तक एक्टिव रहेगा। 

Back to top button