अर्जुन और परिणीति की ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की रिलीज डेट में हुआ बड़ा बदलाव…

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत ‘नमस्ते इंग्लैंड’ अब दिसंबर में नहीं बल्कि 19 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की यह फिल्म वर्ष 2007 में आई फिल्म ‘ नमस्ते लंदन’ का सीक्वल है।अर्जुन और परिणीति की 'नमस्ते इंग्लैंड' की रिलीज डेट में हुआ बड़ा बदलाव...

शूटिंग आराम से पूरी होने के चलते निर्माताओं ने फिल्म को समय से पूर्व रिलीज करने का निर्णय लिया है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म की गई है।

फिल्म दो युवाओं के पंजाब से इंग्लैंड तक के सफर की कहानी है। अर्जुन – परिणीति दोनों ने फिल्म ‘इशकजादे’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। यह एक साथ इन दोनों की दूसरी फिल्म है।

इस संबंध में अर्जुन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”मनोरंजन करने आ रहे हैं थोड़ा जल्दी। नमस्ते इंग्लैंड इस दशहरा पर।” अदाकारा परिणीति ने लिखा, ”नमस्ते इंग्लैंड दशहरा पर।” फिल्म की शूटिंग ढाका, पेरिस, ब्रसेल्स और लंदन सहित 75 जगह की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button