हामिद करजई ने बताया आतंकवादी घोषित हाफिज सईद के खिलाफ कई सारे सबूत

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित हाफिज सईद के खिलाफ बहुत सारे सबूत हैं. कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले के षड्यंत्रकारी सईद को क्लीनचिट दे दी थी.हामिद करजई ने बताया आतंकवादी घोषित हाफिज सईद के खिलाफ कई सारे सबूत

करजई से जब यहां रायसीना संवाद से इतर सईद को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री द्वारा क्लीनचिट दिये जाने और उसके खिलाफ सबूत नहीं होने की बात कहे जाने के बारे में पूछा गया तो पूर्व अफगान राष्ट्रपति ने संवाददाताओं से कहा, ओह. कई सारे सबूत हैं. और सभी को पता है.

अमेरिका ने जमात-उद-दावा को 1987 में सईद द्वारा स्थापित लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मोर्चा कहा था. 26-11 के मुंबई आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए लश्कर ही जिम्मेदार था. हमलों में 166 लोगों की जान चली गयी थी. अब्बासी ने मंगलवार को जियो टीवी पर एक इंटरव्यू में सईद को साहिब कहकर पुकारा था. जमात उद दावा प्रमुख को नवंबर में पाकिस्तान नजरबंदी से रिहा किया गया था.

Back to top button