गुरु प्रदोष व्रत पर मिलेगा इन राशियों को जबरदस्त लाभ

प्रदोष व्रत का सनातन धर्म में बेहद महत्व है। इस दिन लोग भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। इस शुभ दिन पर भक्त व्रत रखते हैं और अपने अच्छे भविष्य की कामना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो जातक इस कठिन व्रत का पालन करते हैं, उन्हें जीवन की समस्त बाधाओं से छुटकारा मिलता है। इस बार यह पर्व (Guru Pradosh Vrat 2024) 18 जुलाई, 2024 दिन गुरुवार यानी आज मनाया जा रहा है। इसके अलावा यह पवित्र दिन इन 3 राशियों के लिए परम कल्याणकारी होने वाला है, तो चलिए उनके बारे में जानते हैं –
शिव पूजन समय
इस पावन अवसर पर शंकर भगवान की पूजा रात 08 बजकर 44 से रात 09 बजकर 23 मिनट के बीच होगी।
मेष राशि
गुरु प्रदोष व्रत मेष राशि वालों के लिए भाग्य खोलने वाला है। इन लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस के लिए यह दिन काफी अच्छा है, क्योंकि आज आपके सभी प्रयास सफल होंगे। अगर आप शिव कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो गंगाजल में शहद मिलाकर उनका अभिषेक करें।
वृषभ राशि
गुरु प्रदोष का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी माना जा रहा है। इन लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में शुभ कार्य के योग हैं। साथ ही धन की मुश्किलें समाप्त होंगी। यदि आप शिव जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो कच्चे दूध से उनका अभिषेक करें।
सिंह राशि
गुरु प्रदोष यानी आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए काफी अच्छा है। इन्हें अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही रुके हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। हालांकि वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। इसके साथ ही गंगाजल में रोली मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आएगी।