गुजरात-हिमाचल के साथ BJP UP में भी मिली चुनौती, होंगे अगले महीने 652 निकायों में चुनाव

लखनऊ.यूपी इलेक्शन कमीशन ने शुक्रवार को निकाय चुनाव की तारीखों का एलान किया। इस बार यूपी में निकाय चुनाव तीन फेज में कराए जाएंगे। इसके लिए 22, 26 और 29 नवंबर को वोटिंग होगी। नतीजों का एलान 1 दिसंबर को होगा। ईसी के मुताबिक, 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायतों में कुल 3.32 करोड़ वोटर इस बार अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। साथ ही नतीजों की जानकारी वोटर्स को मोबाइल पर मैसेज के जरिए भेजी जाएगी। बता दें कि नवंबर से दिसंबर के बीच गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा के लिए वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस और बीजेपी ने इसके लिए कैंपेन शुरू कर दिया है। गुजरात-हिमाचल के साथ BJP UP में भी मिली चुनौती, होंगे अगले महीने 652 निकायों में चुनाव

नगर निगमों में EVM से वोटिंग…

– यूपी के इलेक्शन कमिश्नर एस के अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम चुनावों में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से वोटिंग होगी, जबकि नगर पालिका और नगर पंचायतों में बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा।

पहला फेज: 22 नवंबर

– 24 जिले:शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, सोनभद्र।

दूसरा फेज: 26 नवंबर

– 25 जिले:लखनऊ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, ललितपुर, बांदा, इलाहाबाद, लखनऊ, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, बलिया, वाराणसी, भदोही।

तीसरा फेज: 29 नवंबर

– 26 जिले:सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, झांसी, महोबा, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, मऊ, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर।

कितनी होगी निगम चुनाव में खर्च की लिमिट?

– ईसी के मुताबिक, जिन नगर निगमों में 80 से ज्यादा वार्ड हैं (जैसे-लखनऊ, कानपुर), वहां मेयर कैंडिडेट के लिए खर्च की लिमिट 12 से बढ़ाकर 25 लाख रुपए की गई है। बाकी नगर निगमों में कैंडिडेट चुनाव में 20 लाख तक ही खर्च कर सकेंगे। जबकि, निगम के पार्षद कैंडिडेट्स के लिए यह लिमिट एक से बढ़ाकर 2 लाख की गई है।

– इसके अलावा वोटिंग से 48 घंटे पहले शराब की ब्रिकी पर पूरी तरह रोक रहेगी और काउंटिंग के दिन भी प्रदेश में कहीं शराब नहीं बिकेगी।

यूपी में आज से ही आचार संहिता लागू

– इलेक्शन शेड्यूल जारी होने के साथ आज से ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। इस दौरान सरकारी अफसरों के तबादलों पर रोक रहेगी। डीएम और एसएसपी नतीजों के एलान तक जिले से बाहर नहीं जा सकते हैं।

– निकाय चुनाव की प्रॉसेस पूरे होने में 32 दिन लगेंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती नहीं होगी। इलेक्शन कराने का जिम्मा यूपी पुलिस और होम गार्ड्स पर ही होगा।

इसे भी देखें:- बाबा की बेबी हनीप्रीत जेल में बैठे-बैठे गायब करवा सकती है सबूत, खुफिया विभाग में मचा हडकंप

गुजरात और हिमाचल में इलेक्शन का शेड्यूल

– गुजरात विधानसभा के चुनाव दो फेज में 9 और 14 दिसंबर को होंगे। इस बार बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह ने 150+ सीटें जीतने का टारगेट रखा है। राज्य में लगातार 19 साल से बीजेपी सत्ता में है। अभी विजय रुपाणि सीएम हैं। कांग्रेस की यहां पिछली सरकार 1995 में बनी थी।

– वहीं, हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को सिंगल फेज में विधानसभा की 68 सीटों के लिए वोटिंग होगी। यहां कांग्रेस की सरकार है और वीरभद्र सिंह सीएम हैं।

– गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजों का एलान एक साथ 18 दिसंबर को किया जाएगा।

Back to top button